
Netagiri.in–गरियाबंद—आदिम जाति कल्याण (ट्राइबल) विभाग में बिना लिखित आदेश कार्यरत 500 से अधिक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को काम पर आने से रोक दिया गया है। कलेक्टर भगवान सिंह उइके द्वारा 13 जनवरी को जारी आदेश के बाद यह कार्रवाई हुई है।

आदेश में 2014 में तय स्वीकृत सेटअप के अनुसार ही कर्मचारियों की उपस्थिति और वेतन भुगतान के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद स्वीकृत पदों से अतिरिक्त 519 कर्मचारियों को मौखिक रूप से काम पर न आने को कहा गया।
इस कार्रवाई से नाराज कर्मचारियों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए आज कलेक्टोरेट घेराव की चेतावनी दी है। कर्मचारियों का कहना है कि कई लोग 8–9 साल से कार्यरत हैं, वहीं नए भर्ती 150 कर्मचारियों को अब तक 8 माह का वेतन नहीं मिला। अचानक हटाए जाने से सैकड़ों परिवारों के सामने रोज़गार का संकट खड़ा हो गया है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।


