ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkohealthकोरबाछत्तीसगढ़

बालको मेडिकल सेंटर ने बालको अस्पताल में शुरू की नई फार्मेसी

 

Netagiri.in—-****बालकोनगर, 20 फरवरी, 2026— बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी), रायपुर द्वारा बालको अस्पताल के परिसर में नई फार्मेसी का शुभारंभ किया गया। इस फार्मेसी का उद्घाटन बीएमसी की निदेशक डॉ. भावना सिरोही द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको के मुख्य चिकित्सक अधिकारी डॉ. विवेक सिंहा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

बालको अस्पताल में शुरू की गई फार्मेसी का संचालन बीएमसी रायपुर द्वारा किया जाएगा। इसका उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को एक ही परिसर में आसानी से और किफायती दर पर आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराना है।

महत्वपूर्ण रूप से बीएमसी रायपुर शीघ्र ही बालको अस्पताल, कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सपोर्ट सुविधा शुरू करेगा जो कोरबा जिले की पहली ऐसी सुविधा होगी। कैंसर उपचार से संबंधित कीमोथेरेपी एवं अन्य विशेष दवाइयाँ भी इसी नई फार्मेसी से उपलब्ध कराई जाएँगी, जिससे मरीजों को उपचार के दौरान दवाइयों के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

बीएमसी रायपुर की निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने कहा कि कोरबा में कीमोथेरेपी डे-केयर सुविधा की शुरुआत से स्थानीय मरीजों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों, विशेषकर रायपुर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और समय पर उपचार संभव हो सकेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!