ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

17 मई को होगी पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा, कोरबा सहित अन्य जिलों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने की अपील

 

Netagiri.in–जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा 17 मई 2026 को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा स्थित आर्या मैरिज गार्डन में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में प्रदेशभर से पदाधिकारी, संरक्षक सदस्य, आजीवन सदस्य एवं पेंशनर्स शामिल होंगे।
आमसभा में पेंशनरों की लंबित महंगाई राहत, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, पेंशनर भवन निर्माण, तीर्थ यात्रा योजना सहित विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनर्स का सम्मान भी किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे पंजीयन से होगा, जबकि दोपहर 1 बजे से आमसभा प्रारंभ होगी। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव एवं प्रदेश महामंत्री उमेश मुदलियार ने दी।
इधर, कोरबा जिला अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने जिले के सभी पेंशनर्स से अपील करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आमसभा में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर यह सभा महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी सदस्यों की सहभागिता आवश्यक है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!