ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी पर चढ़ाई कार, 14 किलोमीटर पीछा कर दबोचे गए आरोपी, कर के अंदर मिली संदिग्ध सामग्री और…..

Î

दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन जांच के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक ने ट्रैफिक आरक्षक को टक्कर मारने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने फिल्मी अंदाज में करीब 14 किलोमीटर तक पीछा कर कार सवार दो आरोपियों को भिलाई-3 क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर ट्रैफिक पुलिस की टीम कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान रायपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को रोकने का संकेत दिया गया। कार में ब्लैक फिल्म लगी होने के कारण पुलिस ने जांच के लिए वाहन रोकना चाहा, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाते हुए आरक्षक रमेश चंद्राकर की ओर कार मोड़ दी। अचानक हुए इस घटनाक्रम में आरक्षक सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ में चोट आई।
घटना के तुरंत बाद पुलिस टीम ने कार का पीछा शुरू किया। लगभग 14 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद भिलाई-3 के सिरसा गेट के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया गया। कार में दो युवक, एक युवती और एक किशोरी सवार थे।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान नागपुर निवासी रमजान और जाकिर मोहम्मद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान वाहन से गांजा, सिगरेट और सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां बरामद की गईं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!