कोरबा में मानव सेवा की नई मिसाल MJM Hospital और Rotary Club ने शुरू किया निःशुल्क Dialysis Center

Netagiri.in—-Meena Jain Memorial Hospital एवं Rotary Club of Korba के संयुक्त प्रयास से कोरबा में जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क डायलिसिस सुविधा शुरू की जा रही है। “Rotary–MJM Dialysis Center” का शुभारंभ 26 मई 2026, मंगलवार को सायं 4 बजे किया जाएगा।
इस केंद्र में प्रतिदिन लगभग 12 मरीजों को मुफ्त डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। लंबे समय से किडनी रोग से पीड़ित मरीज महंगे इलाज के कारण परेशान थे, ऐसे में यह पहल उनके लिए उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है।
कार्यक्रम का उद्घाटन Amit Jayaswal के करकमलों से होगा। वहीं Dr. S. N. Keshari विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
Dr. Prince Jain ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उपचार देना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद लोगों के जीवन में सहारा और विश्वास बनना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी मरीज के इलाज में बाधा न बने, इसी सोच के साथ यह सेवा शुरू की गई है।
कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में यह पहल एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने इसे मानवता और जनसेवा से जुड़ा सराहनीय प्रयास बताया है।


