ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़

पेंशनर्स ऐसोसिएशन ने क्षेत्र के माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को ज्ञापन सौंपा

Netagiri.in—कोरबा | राज्य के पेंशनर्स की लम्बित एवम् न्यायोचित मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री, छ०ग० शासन को अनुशंसा-पत्र प्रेषित किए जाने हेतु छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  प्रभात शर्मा जिला शाखा कोरबा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष पी०आर० यादव के निर्देशानुसार क्षेत्र के माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन को एक ज्ञापन सौंपा गया
लम्बित महंगाई राहत का नियमित कर्मचारियों के साथ ही भुगतान किए जाने, पेंशनर्स के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना लागू किए जाने, 80 वर्ष के स्थान पर 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन में 20% अतिरिक्त वृद्धि प्रदान किए जाने, माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय का आदेश के पालन में छठवें तथा सातवें वेतनमान के एरियर का भुगतान किए जाने, राज्य के पेंशनर्स को मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना में शामिल किए जाने, राज्य पेंशनर्स कल्याण मण्डल का पुनर्गठन नियमित सभा आयोजित किए जाने व प्रदेश के सभी जिलों में ” सियान-सदन” (पेंशनर्स भवन) के निर्माण पर कार्यवाही किए जाने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष विनय सोनवानी की विशेष उपस्थिति व पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रभात शर्मा के नेतृत्व में यह ज्ञापन सम्माननीय मंत्री श्री लखन लाल देवांगन छ०ग०शासन को सौंपा जाकर ज्ञापन में उल्लेखित मांगों व पेंशनर्स हितार्थ समर्थन में अनुशंसा-पत्र छत्तीसगढ़ शासन को प्रेषित किए जाने बाबत् निवेदन किया गया|
इस अवसर पर एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य गण सर्वश्री एस के पाठक अजय पांडे, रेशम दुबे लक्ष्मण महंत म पटेल पीएल साहू नागेश गोरहा, गोपाल प्रजापति, सीताराम कंवर, तीजराम कुर्रे, जे एस पोर्त, सुरेश द्विवेदी प्यारेलाल चौधरी, रामू पांडे उपस्थित थे|
*(प्रकाशनार्थ सादर प्रेषित्)*

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!