ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
policeकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश… देखिए सूची

 

Netagiri.in___रायपुर | 27 जनवरी 2026
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) एवं 3 उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के अधिकारियों को इधर-उधर किया गया है।

 


जारी सूची के अनुसार अभिषेक कुमार झा को विशेष आसूचना शाखा, कैम्प बस्तर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) में पदस्थ किया गया है। वहीं प्रशांत शुक्ला को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रायपुर से उसी पद पर कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा संदीप मित्तल को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) रायपुर से स्थानांतरित कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम), कार्यालय पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) बनाया गया है।
डीएसपी स्तर पर वीरेंद्र चतुर्वेदी को एसडीओपी विधानसभा रायपुर से उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) में पदस्थ किया गया है। लंबोदर पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक माना रायपुर तथा तुलसीराम लेकाम, नगर पुलिस अधीक्षक रायपुर को भी उप पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर (ग्रामीण) में नई पदस्थापना दी गई है।
गृह विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!