ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
bjpउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

बांकीमोंगरा नगर पालिका के नवनियुक्त एल्डरमैनों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Netagiri.in—बांकीमोंगरा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कटघोरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं एसडीएम ने नवनियुक्त एल्डरमैन श्रीमती राखी अग्रवाल, जितेंद्र सिंह, देव यादव एवं निराकार नाहक को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने की। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा अतिविशिष्ट अतिथि तथा उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, नगर पालिका के पार्षदगण, विभिन्न सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण के पश्चात सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों का अतिथियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
अपने संबोधन में मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि एल्डरमैन नगर विकास की प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों से जनसेवा की भावना के साथ कार्य करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और बांकीमोंगरा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
अध्यक्षीय उद्बोधन में विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमैनों से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एल्डरमैनों के सहयोग से नगर पालिका की कार्यप्रणाली और अधिक सशक्त एवं जनहितैषी बनेगी।
पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो विकास झा ने अपने संबोधन में कहा कि बांकीमोंगरा के सर्वांगीण विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं नागरिकों ने नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!