ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featurednationalदेश

Bengaluru Murder Case: बेंगलुरु में पत्नी-सास समेत 7 लोगों की हत्या, मायके जाने से नाराज था पति

बेंगलुरु। Bengaluru Murder Case: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सामूहिक हत्याकांड का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक कैब ड्राइवर ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी, सास और ससुराल के पांच अन्य सदस्यों समेत कुल 7 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतकों में 7 साल का मासूम बच्चा भी शामिल है। आरोपी की पहचान शेखर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, शेखर की शादी करीब 20 साल पहले सुनीता से हुई थी। दोनों के बीच अक्सर सुनीता के मायके जाने को लेकर विवाद होता था। सुनीता की मां और भाई भी इस मामले में उसका समर्थन करते थे। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच डाली।

Cab driver kills 7 people

पहले पत्नी की हत्या कर शव नंदी हिल्स के पास फेंका

जांच में सामने आया है कि आरोपी शेखर ने सबसे पहले अपनी पत्नी सुनीता की घर में सिलबट्टे से हत्या कर दी। इसके बाद शव को कपड़े में लपेटकर नंदी हिल्स के पास फेंक दिया। वारदात को छिपाने के लिए उसने सुनीता का मोबाइल फोन बंद कर दिया और पड़ोसियों को बताया कि वह घूमने गई है।

इसके अगले दिन आरोपी ने अपने दो सालों शिवकुमार और शंकर को पार्टी के बहाने घर बुलाया। आरोप है कि दोनों की हत्या करने के बाद उसने उनकी पत्नियों दिव्या और नलिनी, अपनी सास रूपवती और शिवकुमार के 7 वर्षीय बेटे पुनीत को भी मौत के घाट उतार दिया।

CG News : बालकनी की ग्रिल में दौड़ा करंट, पिता और मासूम बेटे की दर्दनाक मौत, पत्नी झुलसी

खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने घर में खून के निशान मिटाने के लिए केमिकल का इस्तेमाल किया। शवों को अलग-अलग जगहों पर ठिकाने लगाने के लिए कार का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया सिलबट्टा और कार जब्त कर ली है।

गुमशुदगी की शिकायत के बाद खुला हत्याकांड

यह पूरा मामला गुरुवार को सामने आया, जब नलिनी की मां ने उसके लापता होने की शिकायत श्रीरामपुरा पुलिस थाने में दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान एक के बाद एक सात हत्याओं का खुलासा हुआ। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शेखर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को एक बच्चे का शव मिला, बाकी की तलाश जारी

पुलिस ने नंदी हिल्स के पास से 7 वर्षीय पुनीत का शव बरामद कर लिया है। अन्य मृतकों के शवों की तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस सामूहिक हत्याकांड में किसी अन्य व्यक्ति या आरोपी की बेटी की कोई भूमिका थी या नहीं।

इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिए जाने के बावजूद पड़ोसियों को इसकी भनक क्यों नहीं लगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!