ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

हरियाणा में ढाई साल बाद कोरोना की वापसी, 3 नए मामले मिले; एक मरीज बिना यात्रा इतिहास के संक्रमित

फरीदाबाद/गुरुग्राम।’ हरियाणा में ढाई साल बाद कोरोना के 3 मरीज मिले हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चलते ही सेहत विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत टीमें उनके घर पहुंची। तीनों मरीजों को घर में ही आइसोलेशन में रख दिया गया है। परिवार को संक्रमण न हुआ हो, इसके लिए घर के दूसरे सदस्यों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। नए केस मिलने के बाद सेहत विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

सेहत अधिकारियों के मुताबिक गुरुग्राम में महिला और बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें महिला मुंबई घूमकर आई थी, जबकि बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

वहीं फरीदाबाद में 28 साल का युवक सिक्योरिटी गार्ड है। बुखार और खांसी की शिकायत के बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था। जहां कोरोना का पता चला।

डॉक्टरों का कहना है कि इन्हें किस वैरिएंट का कोरोना हुआ है, इसको लेकर सैंपल भेजकर जांच कराई जा रही है। कोरोना के मामलों को लेकर प्रदेश के डीजी हेल्थ मनीष बंसल ने कहा कि प्रदेश में 2 जिलों में ऐसे मामले आए हैं। ये पुराना ही वैरिएंट हैं, इसको लेकर लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है। भारत सरकार की तरफ से यदि इसको लेकर कोई गाइड लाइन जारी की जाती है तो हरियाणा में भी उसे लागू किया जाएगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!