ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

CBSE Board Exam 2027 : CBSE छात्रों के लिए बड़ी खबर’ बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, यहां देखें पूरा शेड्यूल

CBSE Board Exam 2027 : नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर जारी की है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 की मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इसके अनुसार, दोनों कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सीबीएसई ने 6 नवंबर 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर डेटशीट जारी की है।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 9 मार्च 2027 तक चलेंगी, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक आयोजित की जाएंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी। डेटशीट जारी होने के बाद छात्रों को अब विषयवार परीक्षा की तारीखों की जानकारी मिल गई है, जिससे वे अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।

10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल

सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं में 83 विषयों और कक्षा 12वीं में 121 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने डेटशीट तैयार करते समय 40 हजार से अधिक विषय संयोजनों को ध्यान में रखा है, ताकि एक ही छात्र के दो विषयों की परीक्षा एक तारीख को न पड़े।

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027: प्रमुख तारीखें

कक्षा 10वीं की परीक्षा का कार्यक्रम इस प्रकार है:

विषय परीक्षा की तारीख
पेंटिंग 16 फरवरी 2027
गणित (बेसिक और स्टैंडर्ड) 17 फरवरी 2027
विज्ञान 22 फरवरी 2027
अंग्रेजी 26 फरवरी 2027
हिंदी 3 मार्च 2027
सामाजिक विज्ञान 8 मार्च 2027

कक्षा 10वीं की मुख्य परीक्षाएं 9 मार्च 2027 को समाप्त होंगी।

CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का शेड्यूल

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 16 फरवरी से शुरू होंगी। पहले दिन फिजिक्स (भौतिक विज्ञान) का पेपर आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग संकाय और विषयों के अनुसार परीक्षाएं होंगी।

  • 16 फरवरी 2027 – फिजिक्स

  • 18 फरवरी 2027 – फिजिकल एजुकेशन

  • 19 फरवरी 2027 – बायोटेक्नोलॉजी और एंटरप्रेन्योरशिप

कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 अप्रैल 2027 तक चलेंगी। विषयवार सभी तारीखों के लिए आधिकारिक PDF देखना जरूरी है।

प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीख भी जारी

सीबीएसई ने थ्योरी परीक्षाओं के साथ प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट का कार्यक्रम भी निर्धारित किया है। सामान्य स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 13 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, विंटर बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं 9 नवंबर से 19 दिसंबर 2026 तक होंगी।

ऐसे डाउनलोड करें CBSE Date Sheet 2027

छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर Latest @ CBSE सेक्शन खोलें।

  3. Date Sheet for Class X and Class XII Board Examinations, 2027 लिंक पर क्लिक करें।

  4. स्क्रीन पर डेटशीट की PDF खुल जाएगी।

  5. इसे डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!