ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredदेश

Seoni Fire Accident: मध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से 6 लोगों की गई जान

Seoni Fire Accident: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के छपारा में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक सर्राफा व्यापारी के तीन मंजिला मकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत हो गई, जबकि रेस्क्यू टीम ने 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Major fire in a three-storey house in Seoni

सुबह 4 बजे घर में लगी भीषण आग

जानकारी के मुताबिक, यह घटना सिवनी जिले के छपारा स्थित महावीर वार्ड के जैन मोहल्ले की है। यहां रहने वाले सर्राफा व्यापारी कुंदन लाल सोनी के तीन मंजिला मकान में सोमवार सुबह करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में सो रहे थे।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे मकान में धुआं भर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने और बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

Diwali Fire Accident : देशभर में दीपावली की रात भीषण अग्निकांड, मध्य प्रदेश में दो परिवारों के 12 लोगों की मौत

मकान में मौजूद थे करीब 10 लोग

बताया जा रहा है कि आग लगने के समय मकान में करीब 10 लोग मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव अभियान चलाकर 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन इस हादसे में परिवार के 6 सदस्यों की जान चली गई।

दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

घटनास्थल पर मौजूद एसडीओपी अपूर्व भलावी ने बताया कि तीन मंजिला मकान में लगी आग पर दमकल और रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पूरी तरह काबू पा लिया है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। साथ ही हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!