ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
देश

अडाणी मुद्दे पर मोदी ने अमेरिका में कहा- निजी मामला:2 राष्ट्राध्यक्ष ऐसे मुद्दों पर बात नहीं करते

नई दिल्ली।’ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर अडाणी मुद्दे पर PM नरेंद्र मोदी को घेरा। राहुल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया X पर लिखा कि अडाणी मामले पर PM से देश में सवाल पूछो तो वे चुप्पी साध लेते हैं। जब विदेश में सवाल किया गया तो इसे निजी मामला बताया।

दरअसल, PM मोदी से अमेरिका दौरे पर पत्रकारों ने सवाल पूछा था कि क्या राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ मीटिंग में गौतम अडाणी के केस पर कोई चर्चा हुई? इस पर PM ने जवाब दिया कि ऐसे व्यक्तिगत मामलों में हमारे बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!