ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredदेशविदेश

Trump announces end of war with Iran: अमेरिका-ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- ईरान की ताकत कुचली, अब आगे क्या होगा?

Trump announces end of war with Iran: अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान की सैन्य ताकत लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी है और अब अमेरिका को उस पर दोबारा हमला करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने संकेत दिए कि ईरान युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है। हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका अपनी सेना को अलर्ट पर रखेगा और जरूरत पड़ने पर फिर से सैन्य कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेगा।

ट्रंप ने यह बयान व्हाइट हाउस में कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जासिम अल थानी से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।

Trump announces end of war with Iran

ट्रंप बोले- सैन्य रूप से ईरान का मामला लगभग खत्म

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सैन्य तौर पर ईरान का मामला लगभग खत्म हो चुका है। ईरान की लीडरशिप को खत्म कर दिया गया है और उसकी सैन्य क्षमता को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अमेरिका की प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम भविष्य में दोबारा खतरा न बने।

ट्रंप के मुताबिक, फिलहाल अमेरिका मौजूदा स्थिति बनाए रखेगा और किसी नई सैन्य कार्रवाई की जरूरत नहीं दिख रही है। उन्होंने कहा कि अगर हालात बदलते हैं तो अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष बहुत जल्द समाप्त हो सकता है।

CG News : होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा की बढ़ीं मुश्किलें, दोनों के खिलाफ एक और FIR दर्ज

ईरान की 85 प्रतिशत निर्माण क्षमता खत्म करने का दावा

ट्रंप ने आगे दावा किया कि ईरान की ताकत को पूरी तरह कुचल दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान की निर्माण क्षमता लगभग 85 प्रतिशत तक खत्म हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, ईरान अब अमेरिका से बातचीत कर रहा है और उसका रवैया भी पहले के मुकाबले नरम हुआ है।

हालांकि, ट्रंप ने परमाणु कार्यक्रम को लेकर दीर्घकालिक समाधान की जरूरत पर जोर दिया। उनका कहना है कि अमेरिका यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ईरान भविष्य में परमाणु खतरा पैदा न कर सके।

होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ईरान का 48 घंटे का प्रस्ताव

इस बीच ईरान ने अमेरिका के सामने होर्मुज स्ट्रेट खोलने को लेकर 48 घंटे का प्रस्ताव रखा है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अगर अमेरिका सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की शर्त मान लेता है तो ईरान 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट खोल सकता है।

ईरान ने इसके साथ अमेरिका को चेतावनी भी दी है कि अगर उसकी शर्तें नहीं मानी गईं तो अमेरिकी सेना को भीषण हमलों का सामना करना पड़ सकता है। होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल और गैस का परिवहन होता है।

मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रंप पर बढ़ा दबाव

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने की खबरों के बीच ईरान के इस रुख को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चुनावी नतीजों से अमेरिकी राजनीति में ट्रंप के सामने चुनौतियां बढ़ सकती हैं।

ऐसे में ईरान के साथ जारी संघर्ष को खत्म करना ट्रंप प्रशासन के लिए अहम हो सकता है। हालांकि, युद्ध वास्तव में समाप्त हुआ है या नहीं, यह आने वाले दिनों में दोनों देशों के फैसलों और बातचीत पर निर्भर करेगा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!