ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
featuredदेशविदेश

Ganderbal Road Accident: सोनमर्ग से श्रीनगर लौट रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, 8 की हालत गंभीर

Ganderbal Road Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में मंगलवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोनमर्ग से श्रीनगर लौट रही पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में चालक समेत कुल 18 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोग घायल हो गए, जबकि 8 पर्यटकों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Major road accident in Ganderbal, Jammu and Kashmir

गांदरबल के कंगन इलाके में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में गुंड सुंबल पावर हाउस के पास हुई। टेंपो ट्रैवलर सोनमर्ग से पर्यटकों को लेकर श्रीनगर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से फिसलकर लगभग 60 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वाहन में सवार सभी 18 लोग घायल हो गए। इनमें आठ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Pakistan Anti Drone System: भारत के ड्रोन से डरा पाकिस्तान? LoC पर तैनात कीं 50 से ज्यादा स्पेशल यूनिट

गुजरात, बंगाल और पंजाब के पर्यटक घायल

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में घायल पर्यटकों में गुजरात, पश्चिम बंगाल और पंजाब के गुरदासपुर के लोग शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद खाई में गिरे वाहन से घायलों को बाहर निकालने के लिए तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

घायलों को SKIMS अस्पताल किया गया रेफर

हादसे में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देने और अस्पताल पहुंचाने के लिए सोनमर्ग, गुंड और गनीवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से एंबुलेंस बुलाई गईं। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर स्थित SKIMS अस्पताल रेफर किया गया है।

फिलहाल हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियों ने राहत एवं बचाव कार्य पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!