छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 19 जिला शिक्षा अधिकारियों का नवंबर माह का वेतन रोका गया, VSK ऐप में शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर DPI की बड़ी कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। विकासखंड और जिला स्तर पर VSK (विद्या समीक्षा केंद्र) ऐप के माध्यम से शिक्षकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराने में लापरवाही के मामले में 19 जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) का नवंबर माह का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किए गए हैं।





