ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

सीएम साय बोले- ‘मंत्रिमंडल विस्तार जल्द’, निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर सियासी हलचल तेज

रायपुर। लंबे समय से मंत्रिमंडल विस्तार के साथ प्रदेश के निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सब होगा, मंत्रिमंडल का भी विस्तार होगा, और निगम मंडल में भी नियुक्तियां जल्द होंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दो दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर नगरीय निकाय के साथ पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत से अवगत कराया. इस जीत को सुशासन, विकास और विश्वास की जीत बताया. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से जो लड़ाई हमारे जवान लड़ रहे हैं, उसके बारे में चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी चर्चा हुई. नगरी क्षेत्र के विकास के संबंध में बात हुई. छत्तीसगढ़ में 3 लाख करोड़ के निवेश पर चर्चा हुई. प्रदेश के हर क्षेत्र में थर्मल, हाइडल, कोल्ड स्टोरेज में ऊर्जा का प्रोडक्शन पर भी चर्चा हुई.  कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट का दौरा और कांग्रेस पार्टी की बैठक पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि हमारी मुलाकात (सचिन पायलट से) हुई. एक ही प्लेन पर आए हैं. लेकिन बैठक उनका मामला है. लेकिन जो हाल होना था, कांग्रेस पार्टी का वह हो चुका है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!