ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Naxal News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश की नाकाम, जंगल से 3 किलो का IED बरामद

CG Naxal News : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों ने जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से करीब 3 किलोग्राम वजन का प्रेशर कुकर IED बरामद किया है। सुरक्षा बलों की सतर्कता से नक्सलियों की एक संभावित साजिश नाकाम हो गई और बड़ा हादसा टल गया। बरामद विस्फोटक को बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही डिफ्यूज कर नष्ट कर दिया।

छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में मिला विस्फोटक

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। यहां नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों की टीम जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्चिंग कर रही थी। इसी दौरान जवानों को संदिग्ध हालत में प्रेशर कुकर IED दिखाई दिया। जांच करने पर उसके विस्फोटक होने की पुष्टि हुई।

IED का वजन करीब 3 किलोग्राम बताया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने तत्काल इलाके को सुरक्षित किया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी।

BDS की टीम ने मौके पर किया नष्ट

सूचना मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते (BDS) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा मानकों और निर्धारित सावधानियों का पालन करते हुए बरामद प्रेशर कुकर IED को निष्क्रिय किया। इसके बाद विस्फोटक को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा बलों की समय रहते की गई कार्रवाई से इलाके में किसी संभावित विस्फोट या जनहानि की आशंका टल गई। जंगल क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान जवानों की सतर्कता ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था की अहमियत को साबित किया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!