ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

कोरबा में एसीबी की बड़ी ट्रैप कार्रवाई, बिजली विभाग का सहायक अभियंता 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Netagiri.in___कोरबा। एसीबी/आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो बिलासपुर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोरबा जिले के दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता सत्येंद्र दिवाकर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
डीएसपी एसीबी बिलासपुर अजितेश सिंह ने बताया कि ग्राम रलिया निवासी शिकायतकर्ता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के एवज में रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई।
28 जनवरी 2026 को आरोपी को उसके दीपका स्थित कार्यालय में रिश्वत की रकम देते ही एसीबी टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये रिश्वती रकम बरामद की गई है।
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसीबी ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी लोकसेवक द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर तुरंत सूचना दें।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!