ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

यूथ हॉस्टल कोरबा इकाई द्वारा नक्शीना जलप्रपात ट्रेकिंग संपन्न

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI), कोरबा और बिलसपुर यूनिट द्वारा 22 नवंबर 2026 को आयोजित नक्शीना जलप्रपात ट्रेकिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत उत्साह, उमंग एवं सफलता के साथ संपन्न हुआ।

यह कार्यक्रम YHAI के स्टेट चेयरमैन श्री संदीप सेठ के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता एवं सामुदायिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत कलचुरी राजवंश के 11वीं शताब्दी के ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन से हुई। इसके पश्चात नक्शीना जलप्रपात तक रोमांचक ट्रेकिंग का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर YHAI कोरबा यूनिट के संरक्षक एवं DSPM के मुख्य अभियंता श्री संजीव कंसल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने हरी झंडी दिखाकर ट्रेकिंग दल को रवाना किया।
कार्यक्रम में खेलकूद, संगीत, नृत्य एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का उत्साह बढ़ाया। सभी प्रतिभागियों के लिए नाश्ता, दोपहर का भोजन एवं हाई टी की व्यवस्था की गई। सामाजिक सरोकार के अंतर्गत श्रीमती अलका कंसल, श्रीमती कल्पना सेठ, श्रीमती दीपा टंडन, श्रीमती शिव कुमारी एवं श्रीमती राजश्री द्वारा गांव के 5 से 15 वर्ष के बच्चों को स्टेशनरी, पेन, चॉकलेट, कंबल, चिक्की एवं बिस्किट वितरित किए गए। बालिकाओं को विशेष उपहार एवं आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया तथा कचरे के उचित निपटान पर विशेष ध्यान दिया गया। YHAI में पिछले 15 वर्षों से निरंतर योगदान एवं समर्पित सेवाओं के लिए श्री डोलेराम साहू जी को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्रीमती अलका सेठ जी की मधुर बांसुरी की धुन ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री बी. एस. अहिरे जी भी उपस्थित रहे। श्री संजीव कंसल , श्रीमती निवेदिता शुक्ला , श्रीमती अलका कंसल एवं श्री ए. एस. तोमर के बहुमूल्य सहयोग एवं प्रोत्साहन के लिए हार्दिक धन्यवाद।

कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री शैलेश शुक्ला, श्री पी. एल. मिरेन्द्र, श्री शैलेन्द्र नामदेव, श्री विकास नामदेव, श्री आशीष खंडेलवाल एवं श्री डोलेराम साहू का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में माया रानी पति, सुमन सेठ, विद्युत मंडल, संजय दुबे, भारती दुबे, राजीव अवस्थी, श्रीधर रामदुरई, संतोष, भावना धुर्वे, अलका सेठ, सुनील सेठ, रितिका सेठ, कमलेश एवं मनीषा प्रजापति, राकेश एवं मनीषा जैन, अमित चटर्जी, सुपर्णा चटर्जी, शैलेश गुप्ता, पीयूष शर्मा, त्रिवेणी देवी साहू, कुसुम लता ताम्रकार, प्रीति हांडे, नियंता भदौरिया, संध्या मार्बल सहित अनेक सदस्यों ने सहभागिता की। यह आयोजन केवल एक ट्रेकिंग कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ने, ऐतिहासिक विरासत को जानने, बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का एक यादगार प्रयास रहा।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!