ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

CG Labour News : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए नए नियम, 40 साल से अधिक उम्र वालों का होगा मुफ्त हेल्थ चेकअप

CG Labour News : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार औद्योगिक कारखानों, भवन निर्माण और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों की स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में नए नियम लागू करने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्यदशा नियम, 2026 में कर्मचारियों के हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल किए गए हैं। इनमें 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के श्रमिकों की सालाना नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, नियमित ठेका श्रमिकों के वेतन में न्यूनतम वृद्धि और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा जैसे प्रावधान शामिल हैं।

40 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारियों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच

प्रस्तावित नियमों के तहत 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों का हर साल नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए संबंधित नियोक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस प्रावधान का उद्देश्य कामकाजी कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना और समय रहते संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाना है।

औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में लंबे समय तक काम करने वाले श्रमिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण महत्वपूर्ण माना जाता है। नए नियमों के लागू होने पर कर्मचारियों को स्वास्थ्य जांच के लिए अतिरिक्त खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।

नियमित ठेका श्रमिकों के वेतन में सालाना वृद्धि

प्रस्तावित नियमों में नियमित ठेका श्रमिकों के वेतन को लेकर भी महत्वपूर्ण प्रावधान किया गया है। इसके तहत नियमित ठेका श्रमिकों के वेतन में सालाना न्यूनतम दो प्रतिशत वृद्धि का प्रावधान शामिल किया गया है।

इस व्यवस्था से ठेका श्रमिकों को वेतन में नियमित बढ़ोतरी का लाभ मिलने की उम्मीद है। श्रमिकों की आर्थिक सुरक्षा और रोजगार से जुड़े अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रावधान को अहम माना जा रहा है।

महिला श्रमिकों की रात्रि पाली के लिए विशेष इंतजाम

महिला कर्मचारियों को रात्रि पाली में काम करने के दौरान सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भी प्रस्तावित नियमों में विशेष व्यवस्था की बात कही गई है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, कार्यस्थल पर सुविधाएं उपलब्ध कराने और सुरक्षित कामकाजी माहौल बनाने के लिए नियोक्ताओं को आवश्यक इंतजाम करने होंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!