ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीतिरायपुर

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में साथ 146 वर-वधुओं के जोड़ें ने लिए फेरे…. नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पतियों को कैबिनेट मंत्री देवांगन ने दी शुभकामनाएं

कटघोरा के अग्रसेन भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज जिले के कटघोरा विकासखण्ड के अग्रसेन भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत आज 146 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, एसडीएम श्री रोहित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि वर-वधुओं का सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जोड़ों को अपने माता-पिता, परिवार जन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने वाले 146 दम्पतियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। आप सभी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है,  जिसका निर्वहन कुशलता पूर्वक करें। उन्होंने अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने व घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखने हेतु नव जोड़ां को प्रेरित किया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में साथ 146 वर-वधुओं के जोड़ें ने लिए फेरे….
नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने वाले दम्पतियों को कैबिनेट मंत्री देवांगन ने दी शुभकामनाएं

कटघोरा के अग्रसेन भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कोरबा 28 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत आज जिले के कटघोरा विकासखण्ड के अग्रसेन भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजनांतर्गत आज 146 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन सिंह, एसडीएम श्री रोहित सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिकगण बड़ी संख्या में वर-वधुओं को आशीर्वाद देने उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि वर-वधुओं का सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी जोड़ों को अपने माता-पिता, परिवार जन सहित कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न समाज के लोगों, वरिष्ठजनों का शुभ आशीष मिल रहा है। उन्होंने परिणय सूत्र में बंधकर नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश करने वाले 146 दम्पतियों के सुखमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि आप सभी समाज के लिए प्रेरणा बनें एवं आदर्श जीवन यापन करें। आप सभी के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी आ गई है,  जिसका निर्वहन कुशलता पूर्वक करें। उन्होंने अपने बड़े बुजुर्गों का सम्मान करने व घर के सभी सदस्यों का ख्याल रखने हेतु नव जोड़ां को प्रेरित किया।

महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी कोरबा रेणु प्रकाश ने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत इस वर्ष 260 जोड़ो का सामूहिक विवाह करने हेतु पंजीयन कराया गया था जिसमें पूर्व में 12 दिसंबर को मुख्यमंत्री के अतीत में 102 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ तो वही बाकी बच्चे 146 जोड़ों का विवाह आज संपन्न कराया गया है इस आयोजन मैं नव दंपति जोड़ों को 35,000 की रकम उनके अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे तो वहीं प्रति जोड़े ₹7000 खर्च करने का प्रावधान रखा गया था इस सफल आयोजन से जहां एक और नव दंपतियों में उत्साह देखने को मिला तो वही उनके परिजनों में भी ख़ुशीयां देखने को मिली

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!