भाजपा किसान मोर्चा का किसान मितान कार्यक्रम एवं कार्यशाला 29 नवंबर को जांजगीर में

जांजगीर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला जांजगीर-चाम्पा द्वारा 29 नवंबर 2026, रविवार को प्रातः 10:30 बजे जिला भाजपा कार्यालय जांजगीर में किसान मितान कार्यक्रम एवं कार्यशाला बैठक का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक ठाकुर जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री श्री राकेश तिवारी एवं श्री ओम प्रकाश देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े, संभाग प्रभारी श्री लाल संतोष सिंह, किसान मितान संभाग प्रभारी श्री आनंद प्रकाश मीरी, जिला प्रभारी श्री चुलेश्वर राठौर, सह प्रभारी श्री नीतीश चौहट्टा एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री भुनेश्वर साहू की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
बैठक में किसान मितान कार्यक्रम को जिले के प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने, प्रत्येक बूथ पर किसान मितान नियुक्त करने, किसानों से सीधा संवाद स्थापित करने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्ययोजना एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर जिले में निवासरत किसान मोर्चा के समस्त प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य एवं समस्त कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की गई है।
जिला महामंत्री श्री ठाकुर शिव चमन सिंह एवं श्री संजीव बंजारे ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि किसान मितान कार्यक्रम किसानों से जुड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की महत्वपूर्ण पहल है।




