ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Uncategorizedछत्तीसगढ़प्रशासनिक

शिक्षित युवाओं को नौकरी देने छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया आदेश तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग में होगी सीधी भर्ती कोरबा सहित इन जिले के कलेक्टरों को जारी हुआ आदेश

Chattisgarh Raipur रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षित युवाओं को नौकरी देने के लिए कमर कस ली है. इसके लिए चिन्हित जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखा गया है, जिसमें सभी पात्र शिक्षित युवाओं की जिले में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करने कहा है. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ.कमलप्रीत सिंह की ओर से बिलासपुर, मुंगेली, राजनांदगांव, कोरिया, कबीरधाम, कोरबा, सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, रायगढ़, गरियाबंद, धमतरी, कांकेर, महासमुन्द, नारायणपुर, सूरजपुर और बलौदाबाजार जिला कलेक्टरों को पत्र भेजा गया है. इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 27 अगस्त, 2019 में आयोजित छत्तीसगढ़ जनजाति सलाहकार परिषद की बैठक में निर्णय का हवाला दिया गया है, जिसमें विशेष पिछड़ी जनजाति के सभी शिक्षित पात्र युवाओं का सर्वे कराकर उनकी पात्रतानुसार नियुक्ति की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया था. पत्र में इस निर्णय के अनुपालन में जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के शिक्षित युवाओं की पात्रता अनुसार तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर सीधी भरती करने की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही गई है. इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा 20 जून 22 को दी गई सहमति की जानकारी दी गई है.

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!