ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़

AIIMS में भर्ती CRPF जवानों का हाल जानने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री शाह

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में कर्रेगुट्‌टा की पहाड़ी पर सुरक्षा बलों ने 21 दिनों तक सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया, जिसमें 31 नक्सली मारे गए. इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल के 18 जवान घायल हुए, जिसमें से कुछ जवानों का इलाज दिल्ली एम्स में चल रहा है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली एम्स पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना.

इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा भी मौजूद थे.  इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट सागर गणेश बोराडे, हेड कांस्टेबल मुनेश चंद शर्मा, कांस्टेबल कृष्ण कुमार गुर्जर और कांस्टेबल धनु राम घायल हुए हैं.

केंद्रीय गृहमंत्री ने घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला भी बढ़ाया और जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की. उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि हमारे वीर जवानों के चेहरे पर मुस्कान देखकर गर्व होता है. आपकी भुजाओं की ताकत और साहस को पूरा देश देख रहा है. मैं आपके साहस और समर्पण को प्रणाम करता हूं. उन्होंने जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!