ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

रायगढ़ में पदस्थ रहते कोरबा एसपी संतोष सिंह ने चलाया था संवेदना अभियान को मिला इंडिया पुलिस 2020 का राष्ट्रीय अवार्ड

रायगढ़ । रायगढ़ पुलिस के संवेदना अभियान को नोएडा की प्रतिष्ठित ‘गवर्नेंस नाऊ’ संस्था द्वारा आपदा प्रबंधन कैटेगरी में “इंडिया पुलिस अवार्ड 2022” से सम्मानित किया गया। अगस्त 2020 में महानदी की भयावह बाढ़ के दौरान छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर चलाए गए पुलिस के बचाव व मानवीय सहायता अभियान- संवेदना में 48 गांव के 451 बाढ़ पीडित परिवारों को पुलिस ने पहुंचाई थी मदद।

अगस्त, 2020 में रायगढ़ के SP रहे IPS संतोष सिंह की अगुवाई में संवेदना नामक अभियान चलाया गया। थाना पुसौर, सरिया, सारंगढ़ व कोसीर क्षेत्र के दर्जनों गांव इससे बुरी तरह प्रभावित हुए। पुलिस, जिला प्रशासन, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के बाढ़ बचाव दल द्वारा सैकड़ों बाढ़ पीडितों को समय से विनाशकारी बाढ़ के बीच से बचाकर अस्थायी राहत शिविरों में ठहराया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों द्वारा राहत कैम्पों में भोजन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सेवाएं की यथोचित व्यवस्था करायी गई। तत्कालीन कलेक्टर भीम सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह स्वयं राहत शिविरों में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी लिए।

बाढ़ को लेकर आईजी बिलासपुर दीपांशु काबरा ने पुलिस को मदद करने का निर्देश दिया। पुलिस से बाढ़ प्रभावितों ने चर्चा में कच्चे मकानों को सुधार कराये जाने में मदद की गुहार किए। उन्हें प्रशासन की ओर से नुकसानी-आंकलन पश्चात उचित मुआवजा मिलने की जानकारी दिया गया तथा रायगढ़ पुलिस द्वारा भी यथासंभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसहयोग से बाढ़ पीडितों की मदद के लिये जीवनापयोगी व पुर्नवास के सामानों को एकत्र करने “संवेदना” कैंपेन चलाया गया।
लोगों को राहत देने वाले सर्वत्र प्रशंसित अभियान को मुख्यमंत्री के कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया था। अभी रायगढ़ पुलिस के उस उल्लेखनीय “संवेदना” कैंपेन को नोएडा की प्रतिष्ठित गवर्नेंस नाऊ द्वारा आपदा प्रबंधन कैटेगरी में दूसरी “इंडिया पुलिस अवार्ड, 2022” से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा रायगढ़ पुलिस का सम्मान तत्कालीन रायगढ़ एसपी संतोष सिंह, जो वर्तमान में कोरबा में पुलिस अधीक्षक हैं, को एक वर्चुअल पुरस्कार समारोह में आमंत्रित कर यह अवार्ड प्रदान कर किया गया। संस्था द्वारा देश भर के सैंकड़ों नामांकन में से चयन बाद कई कैटेगरी में अवार्ड दिए जाते हैं।

तब रायगढ़ की पुलिस ने सरिया के 21 गांव के 217 परिवार, पुसौर के 13 गांव के 133 परिवार, कोसीर के 9 गांव के 51 परिवार एवं सारंगढ क्षेत्र के 5 गांव के 50 परिवारों को राहत सामग्री वितरण हुआ। बाढ़ पीडितों द्वारा अनूठे मानवीय अभियान के लिए पुलिसकर्मियों को आभार व्यक्त किया गया और उन क्षेत्रों में लोग आज भी पुलिस की संवेदना को याद करते हैं।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!