ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

नए कप्तान ने ली क्राइम मीटिंग और इधर थाना प्रभारियों ने गांजा , महुआ दारु , सरकारी प्लेन देसी दारू,डीजल , पेट्रोल,कबाड़ ,सट्टा सहित अन्य अवैध कारोबार में मात्र 2 दिन में ताबड़तोड़ कर दी कार्यवाही जैसे पहले कभी नहीं मिली थी थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने की छूट ??????

Chattishgath Korba कोरबा पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के द्वारा पदभार संभालते ही थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि जिले में अवैध कारोबार बंद करने गुंडा गुंडा बदमाशों को सबक सिखाने एवं हार्ड पुलिसिंग को लेकर काम किया जाएगा एसपी संतोष सिंह ने आज क्राइम मीटिंग ली और थाना प्रभारियों को अवैध कारोबार पर लगाम लगाने सख्त निर्देश दिए थे जिसके बाद तो जैसे थाना प्रभारियों को कार्यवाही करने की छूट मिल गई हो जिले के अलग-अलग थाना प्रभारियों ने गांजा, महुआ दारु , सरकारी दारू, सट्टा ,डीजल, पेट्रोल ,कबाड़ , जैसे अवैध कारोबार पर महज दो ही दिन में ताबड़तोड़ कार्यवाही कर आरोपियों को धर दबोचा है और जिले के नए कप्तान के सामने अपनी पीठ थपथपा ली है पता नहीं इतने कम समय में अवैध कारोबारियों ने नए एसपी के कड़े तेवर देखकर खुद ही सरेंडर कर दिया या फिर थाना प्रभारियों को वरिष्ठ अधिकारियों जैसे जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर एवं सीएसपी के दिशा निर्देश और थाना प्रभारी की कड़ी मशक्कत के बाद आरोपियों को पकड़ा गया लेकिन अब जो भी हो सभी थाना प्रभारियों ने अच्छा परफारमेंस दिखाते हुए मैं अपने क्षेत्र के अवैध कारोबार पर कार्यवाही तो की है जो कि काबिले तारीफ है लेकिन क्या इतनी कार्यवाही से अवैध कारोबार बंद हो जाएगा या यह केवल जिले के कप्तान को खुश करने दिखावे की कार्यवाही है वैसे भी नए कप्तान है तो परफॉर्मेंस के आधार पर थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर सकते हैं पुलिस प्रशासन में व्यवस्था चली आ रही है फिलहाल जिले में 2 दिन के अंदर हुई अवैध कारोबार की कार्यवाही कुछ इस प्रकार हैं_

थाना कोतवाली _
सट्टा पट्टी आरोपी राहुल मियानी , आरोपी से जप्त रकम ₹540,
गांजा 1.2 किलोग्राम आरोपी अमित श्रीवास पिता कौशल प्रसाद

थाना कटघोरा__

150 लीटर डीजल, एक स्कॉर्पियो एक इको वाहन,आरोपी प्रकाश जयसवाल

थाना दर्री_

100 लीटर पेट्रोल एक मारुति 800 दो आरोपी अभिषेक सिंह ठाकुर ,आसिफ अली

थाना हल्दी बाजार__
10 लीटर कच्ची शराब आरोपी महेश मरकाम शराब बिक्री की रकम ₹300 जप्त,
9 लीटर शराब बुधवार सिंह धनवार ,भाटापारा हल्दी बाजार

थाना पाली__
17 जरीकेन में भरा 690 लीटर डीजल बिलासपुर रोड से चेपा रानी टायर दुकान बाउंड्री के पिछे से जप्त
कीमत लगभग 70000

दीपिका थाना__
30 लीटर कच्ची महुआ शराब,कीमत 3000
280 पाव सरकारी देसी प्लेन मदिरा
कुल कीमत 22400


शराब बिक्री की जप्त की गई रकम 1630
श्रीमती निरतीन बाई पति स्वर्गीय रामा प्रसाद निवासी शांति नगर दीपका।

थाना बाकी मोंगरा__


सिंधlली खदान से चोरी 30 क्विंटल स्क्रैप कीमत 25000
चोरी करने वाले तीन आरोपी सहित कबाड़ खरीददार कुल 4 आरोपी

आरोपी जनक सिंह पिता विपत सिंह, दूर सिंह पिता ललित सिंह, राजेश कुमार पिता चरण सिंह, कबाड़ खरीददार तुलसी उर्फ पवन साहू पिता ओम प्रकाश साहू निवासी बाकी मोंगरा

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!