ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने लिया क्राइम मीटिंग, थानेदारों को दी हिदायत गुंडा बदमाश एवं असामाजिक तत्वों पर होगी कड़ी कार्यवाही ,लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त


▪️लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
▪️अधिक से अधिक गुंडा फाइल खोले जाएंगे
▪️सुधर चुके बदमाशों को लाया जाएगा माफी सूची में

       Cattishgath korba ___ पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज  पहले क्राइम मीटिंग में अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं थानेदारों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में प्रभावी  पुलिसिंग होना चाहिए । किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी , आम जनता के साथ मित्रवत व्यवहार किया जाए , गुंडे एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए । 




उन्होंने कहा कि थानों में आदतन अपराधियों के विरुद्ध दर्ज मामलों की समीक्षा कर अधिक से अधिक गुंडा , निगरानी फाइल खोला जाए , साथ ही जिन बदमाशों के चाल चलन में सुधार पर परिलक्षित हो रहा हो उन्हें माफी बदमाश की सूची में शामिल करने का प्रक्रिया प्रारंभ किया जाए ।  लंबित मामलों पर नाराजगी जाहिर करते हुए अभियान चलाकर लंबित प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए ।
क्राइम मीटिंग में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 
अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा योगेश साहू, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह , उप पुलिस अधीक्षक यातायात शिवचरण सिंह परिहार , अधीक्षक प्रदीप येरेवार सहित जिले के सभी थाना, चौकी , सहायता केंद्र प्रभारी उपस्थित थे ।
Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!