ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

ग्रीन इंडिया मिशन को इस रेंजर ने बनाया क्लीन योजना मिशन ,भ्रष्टाचार की हद हुई पार,वन विभाग में करोड़ों का हुआ गबन,जांच हुई पूरी अब रिकवरी की कार्यवाही

Chattisgarh Korba कटघोरा : कटघोरा वनमंडल में 1 करोड़ 38 लाख 14 हजार 503 रुपए का घोटाला प्रकाश में आया है। दरअसल ग्रीन इंडिया मिशन परिक्षेत्र पाली वनमण्डल कटघोरा के तत्कालीन सचिव मृत्युंजय शर्मा ने बिना काम कराये वन विभाग की अनेक योजनाओं में करोड़ो का गबन किया है । एक रेंजर द्वारा किया गया ये इस सदी का सबसे बड़ा घोटाला है।

बता दे की ग्रीन इंडिया मिशन योजना में हुए भ्रष्टाचार की शिकायत पर जांच कमेटी गठित की गई थी जिसमे अनियमितता की शिकायत को सही पाया गया..जांच में पाया गया की ग्रीन इंडिया मिशन परिक्षेत्र पाली, वनमण्डल कटघोरा के तत्कालीन सचिव व वर्तमान वन परिक्षेत्र अधिकारी चैतमा मृत्युन्जय शर्मा द्वारा वन वित्तीय नियमो का पालन नहीं किया गया है एवं वित्तीय अनियमित्ता किया गया है।

कराये गये कार्य गुणवत्ताहीन है एवं कार्य नही कराकर राशि भारित किया जाना पाया गया। जिसके लिए तत्कालीन सचिव ग्रीन इंडिया मिशन परिक्षेत्र पाली, वनमण्डल कटघोरा मृत्युन्जय शर्मा, को जिम्मेदार मानते हुए मृत्युन्जय शर्मा से वसुली करने एवं उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की अनुशंसा की गई थी। परंतु महीनो बीत जाने के बाद भी भ्रष्टाचार में लिप्त मृत्युंजय शर्मा पर अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही की गई है ना ही मृत्युंजय शर्मा को निलंबित किया गया है ना ही उनके ऊपर एफआईआर दर्ज की कार्यवाही की गई .आपको बता दे की वर्तमान में मृत्युंजय शर्मा चैतमा वन परिक्षेत्र अधिकारी है।

विश्वस्त सूत्रों के अनुसार वन विभाग के अधिकारियो द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है… जल्द ही सीएम से पूरे मामले की शिकायत कर कार्यवाही की मांग की जाएगी।

कार्रवाई करने शासन को पत्रः वन विभाग के मुख्य वन संरक्षक

वन संरक्षक बिलासपुर राजेश चंदेले ने कहा ग्रीन इंडिया मिशन के कार्यों की जांच रिपोर्ट मिल गई है, जिसमें गड़बड़ी सामने आई है। उस समय के तात्कालीन सचिव व रेंजर मृत्युंजय शर्मा पर कार्रवाई करने राज्य शासन को पत्र लिखा है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!