ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़प्रशासनिक

प्रदेश के कई उद्योगपतियों के यहां IT के छापे टैक्स चोरी के मामले में जांच पड़ताल जारी

छत्तीसगढ़ प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहांआयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश में इस्पात और पावर प्लांट से जुड़े बड़े कारोबारियों के यहां दबिश दी है। आयकर विभाग की अलग-अलग टीमें सुबह 6 बजे इन उद्योगों से जुड़े कारोबारियों के रायपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा और खरोरा के ठिकानों पर दबिश दी।

जानकारी के मुताबिक आईटी की दबिश ग्रेविटि फेरस और धनकुंड स्टील के मालिक राजेश सुराना, भवानी मोल्डर्स के सुनील अग्रवाल, नूतन राइस मिल खरोरा, निर्माण टीएमटी के मालिक राजेश तोला के अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। सभी जगहों पर आईटी की टीमें दस्तावेजों को खंगालने में लगी हुई है।

बताया जा रहा है कि आईटी ने लंबे समय से इन कारोबारियों पर नजर रखी हुई थी। जिसके बाद आज सुबह-सुबह दबिश देकर सर्वे किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आईटी के इस छापे में बड़ी कर चोरी का मामला सामने आ सकता है।

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!