ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
छत्तीसगढ़रायपुर

आजादी की 75वीं वर्षगांठ से फिर एक नया सफर शुरू होगा, जो न्याय की हमारी विरासत के साथ आगे बढ़ेगा और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का लक्ष्य पूरा करेगा_ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वतंत्रता दिवस पर उद्बबोधन

Chattisgarh raipur 15/8/2022 छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के मौके पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड (Raipur Police Parade Ground) में ध्वजारोहण किया. वहीं भारी बारिश के बीच सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को संबोधन किया. उन्होंने इस अवसर पर जनता के नाम अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ से फिर एक नया सफर शुरू होगा, जो न्याय की हमारी विरासत के साथ आगे बढ़ेगा और ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का लक्ष्य पूरा करेगा.

इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में पिछले तीन साल में राज्य सरकार के कार्यों का जिक्र किया. साथ ही उन्होंने आने वाले साल में राज्य का क्या-क्या लक्ष्य रहेगा, इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि गांधी जयंती से ‘ग्रामीण आजीविका पार्क’ यानी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क शुरू होंगे. एक साल में 300 पार्क की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है. इससे पहले कुछ दिन बाद ही जन्माष्टमी से ‘कृष्ण कुंज योजना’ की शुरूआत होगी और आगामी शिक्षा सत्र से स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल की संख्या 422 हो जाएगी.

ग्रामीण आजीविका पार्क बनाने का ये है उद्देश्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गौठानों को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए हम ‘ग्रामीण आजीविका पार्क’ प्रारंभ करने जा रहे हैं. इसका उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन बनाना है. गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर 2022 के अवसर पर इसका शुभारंभ किया जाएगा और पहले साल में 300 ऐसे पार्क स्थापित कर दिए जाएंगे.

’14 हजार से अधिक शिक्षकों की स्थायी भर्ती का काम हुआ शुरू’

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हमने सुधार के स्थायी उपाय किए हैं, जिसके तहत पहले चरण में 14 हजार से अधिक शिक्षकों की स्थायी भर्ती का कार्य शुरू किया गया, जो अब अंतिम चरणों में हैं. इसके अलावा 10 हजार शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. ‘स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना’ से स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में एक नयी क्रांति आई है. पिछले साल हमने 51 स्कूलों से यह योजना प्रारंभ की थी, जो अब बढ़कर 279 स्कूलों तक पहुंच चुकी है. इनमें से 32 स्कूल हिन्दी माध्यम के हैं और 247 स्कूलों में हिन्दी के साथ अंग्रेजी माध्यम में भी शिक्षा दी जा रही है.

बिलासपुर में खुलेगा राज्य कैंसर संस्थान

सीएम बघेल ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र के पहले 422 स्कूलों में ‘स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना’ लागू होगी, जिनमें से 252 स्कूल बस्तर और सरगुजा संभाग में होंगे और इनमें दंतेवाड़ा जिले के शत-प्रतिशत सरकारी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल होंगे. वहीं उन्होंने कहा कि जगदलपुर और बिलासपुर में मल्टी सुपर स्पेशलिटी चिकित्सालय, बिलासपुर में राज्य कैंसर संस्थान, कोरबा-कांकेर और महासमुंद में नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए राज्य शासन ने बजट प्रावधान किया गया है.

5 हजार से अधिक लोगों को मिला मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ

उन्होंने आगे बताया कि नवा रायपुर में भी अत्याधुनिक मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की स्थापना के लिए 25 एकड़ जमीन चिन्हांकित कर दी गई है. साथ ही सीएम बघेल ने कहा कि आम जनता को घर पहुंच नागरिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री मितान योजना’ का लाभ 14 नगर निगमों में 5 हजार से अधिक लोगों को मिल चुका है. ‘मोर जमीन-मोर मकान’ और ‘मोर मकान-मोर चिन्हारी’ योजनाओं के जरिए हमने झुग्गीवासियों के लिए 1 लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूर्ण कर लिया है. अब शहरी किराएदारों को भी मकान उपलब्ध कराने की दिशा में का हो रहा है.

Netagiri

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!