ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आज सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत रहेंगी अध्यक्ष

कोरबा 27 सितम्बर 2022/कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक 28 सितम्बर 2022 को दोपहर 3 बजे जिला पंचायत कोरबा के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्रीय योजनाओं से संबंधित निर्धारित एजेंडे की समीक्षा की जाएगी। बैठक में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधामंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सर्व शिक्षा अभियान, मध्यान्ह भोजन योजना, आदि केंद्रीय योजनाओं की प्रगति समीक्षा की जाएगी तथा प्रभावी एवं जनहितैषी बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक कोविड-19 प्रोटोकॉल के आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!