
Netagiri.in___कोरबा। जिले के प्रख्यात व्यवसायी और जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन को छत्तीसगढ़ शासन ने एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें महात्मा गांधी अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (UIPA) की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश के तहत समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसमें जिला स्तर पर प्रमुख अधिकारियों और प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, ताकि औद्योगिक विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।
समिति में शामिल पदाधिकारी व सदस्य
अध्यक्ष – जिला कलेक्टर, कोरबा,सचिव – आयुक्त, नगर पालिक निगम कोरबा
सदस्य गण –सीईओ, जिला पंचायत,अधीक्षण अभियंता, नगर पालिक निगम कोरबा,लीड बैंक मैनेजर, भारतीय स्टेट बैंक (आईटीआई चौक, रामपुर, कोरबा),योगेश जैन, अध्यक्ष, जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कोरबा,जिला प्रबंधक, उद्योग विभाग,जिला प्रबंधक, ग्रामोद्योग विभाग,मुख्य नगर पालिका अधिकारी – दीपका, कटघोरा, पाली, छुरीकला
वही अब इस आदेश के तत्काल प्रभावी होने के साथ ही जिले में औद्योगिक गतिविधियों और पार्क के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


