ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Accidentकोरबाछत्तीसगढ़

क्रेन का टायर मेंटेनेंस के लिए आए सीनियर मैकेनिकल की मेंटेनेंस के दौरान मौत, दीपिका महाप्रबंधक कार्यालय के सामने की घटना

Chhattisgarh Korba गेवरा दीपका। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड दीपका वर्कशॉप में पदस्थ सीनियर मैकेनिकल फिटर लालदास खरे उम्र 50 वर्ष का दीपका महाप्रबंधक कार्यालय के सामने मुख्य मार्ग में क्रेन का टायर फटने से घटनास्थल पर मौत हो गयी ।

बताया गया कि दीपका महाप्रबंधक कार्यालय के सामने स्टोर के पास क्रेन का बेयरिंग खराब हो गया था जिसके मेंटेनेंस करने वर्कशॉप से एक टीम दूसरी क्रेन लेकर गये थे जंहा टीम के सदस्य सीनियर मैकेनिकल फिटर लाल दास खरे बेयरिंग में सुधार करने क्रेन का टायर खोल रहा था तभी टायर डिस्क समेत अचानक फट गया और मृतक लाल दास खरे उसके चपेट में आकर दूर दूसरी क्रेन से टकरा गया जंहा घटनास्थल पर ही मृतक के दो टुकड़े हो गए और उसकी वही मौत हो गई ।

वही साथी सहकर्मी फिटर घनश्याम गभेल को हाथ में चोट आई है और एक ठेका श्रमिक को पैर में चोट आई है अचानक हुए इस दुर्घटना में लोग हैरत में आ गए और इसकी पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
घटना में अन्य पीड़तों को NCH अस्पताल दाखिल कराया गया है जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

घटना के विषय में दीपका के एरिया सेफ्टी ऑफिसर राजेश खन्ना ने बताया कि अचानक हुई इस घटना वे भी हतप्रभ है। हालांकि ऐसा मामला पहली बार हुआ है जब इस तरह की घटना घटित हुई है घटना की आगे विस्तृत जांच की जाएगी तब कुछ पता चल सकेगा। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं ।

घटना दोपहर 12.00 बजे के आसपास बताई गयी है, शव को विभागीय अस्पताल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले मरचुरी में रखने ले जाया गया ,जहां मरचुरी भवन में लाइट नहीं थी जिसे लेकर परिजन और सहकर्मी साथी परेशान होते नजर आए अस्पताल के इस अव्यवस्था से लोगों में नाराजगी भी देखी गयी । अस्पताल में इमरजेंसी के लिए जनरेटर भी हायर कर रखा गया है

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!