ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

IAS के घर मिला 4 किलो सोना, 47 लाख रुपए कैश, कोर्ट में सुनवाई जारी, ED ने मांगा आई ए एस समेत तीन अन्य की गिरफ्तारी, ED ने 14 दिनों का मांगा रिमांड…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की हलचल से हड़कंप मचा हुआ है जिसने राजनीतिक रूप भी ले लिया है नेताओं के बढ़-चढ़कर बयान भी आ रहे हैं ईडी की कार्यवाही को देखें तो प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस समीर विश्नोई समेत तीन अन्य को आज विशेष अदालत में पेश किया है. ईडी ने कोर्ट से सभी आरोपियों की 14 दिन का रिमांड मांगा है. मामले में सुनवाई जारी है.रायपुर। छत्तीसगढ़ में ईडी की हलचल से हड़कंप मचा हुआ है जिसने राजनीतिक रूप भी ले लिया है नेताओं के बढ़-चढ़कर बयान भी आ रहे हैं ईडी की कार्यवाही को देखें तो प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस समीर विश्नोई समेत तीन अन्य को आज विशेष अदालत में पेश किया है. ईडी ने कोर्ट से सभी आरोपियों की 14 दिन का रिमांड मांगा है. मामले में सुनवाई जारी है.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने दो दिनों तक विभिन्न ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करने के बाद आईएएस समीर बिश्नोई, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी को गिरफ्तार किया था. गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की विशेष अदालत में पेश किया गया.

अदालत में आईएएस समीर बिश्नोई की ओर से वकील एसके फरहान, लक्ष्मीकांत तिवारी के लिए फैजल रिजवी और कारोबारी सुनील अग्रवाल के लिए दिल्ली से आए विजय अग्रवाल दलील पेश कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि अब तक सुनवाई के दौरान ईडी ने आईएएस समीर विश्नोई के घर से 47 लाख रुपए केश, 4 किलो सोना और हीरे-जेवरात जब्त किए जाने की बात कही है.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!