206 करोड़ के विकास कार्यों की स्वीकृति:एमआईसी की पहली बैठक में लिए गए जनहित के निर्णय
रायगढ़।’ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ के नगर निगम में पहली मेयर इन कौंसिल की बैठक हुई। जिसमें महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में शहर के कई मुख्य विषयों पर चर्चा की गई और अलग-अलग 206. 82 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर स्वीकृति प्रदान की गई। जिसमें आने वाले समय में कार्य किया जाएगा।
नगर निगम में एमआईसी में 8 पार्षदों को शामिल किया गया है। जिसमें 2 पार्षदों का नाम आने वाले समय में सामने आएगा। ऐसे में एमआईसी के सभी सदस्यों को विभाग भी बांट दिया गया है।
जहां आज महापौर कक्ष में मेयर इन कौंसिल की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान शहर विकास से जुड़े महत्वपूर्ण एजेंडो पर चर्चा की गई। आयुक्त ब्रजेश सिंह क्षत्रीय द्वारा एमआईसी सदस्यों द्वारा चाही गई जानकारी मुहैया कराई गई।
बैठक के दौरान तय किए गए एजेंडों को सर्व सम्मिति से पारित किया गया। इसमें जल, विद्युत एवं सफाई कार्यों से जुड़े विभागों में प्लेसमेंट कर्मचारियों की भर्ती के लिए कुल 8.63 करोड़ रूपए की स्वीकृती प्रदान की गई।


