ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

सीएमएचओ डॉ केशरी ने रानी धनराज कुॅवर देवी, शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरीक्षण*

Netagiri news कोरबा 21 अक्टूबर 2022/जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामु.स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ओ.पी.डी,ऑपरेशन थिएटर, आई.पी.डी., उपस्थिति पंजी, स्टोर रूम, दवाईयों एवं उपकरण तथा चिकित्सालय का जायजा लिया।सीएमएचओ ने 24 घंटे डाक्टरों की सेवायें निर्धारित करने,चिकित्सालय एवं कार्यालय में  समय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिती के लिए बायोमैट्रिक मशीन लगाने, सभी चिकित्सकों के टेबल पर नेमप्लेट लगाने, स्टोर रूम में उच्च स्तर से प्राप्त दवाईयॉ एवं उकरण व्यवस्थित तरीके से रखने, चिकित्सालय में साफ सफाई रखने हेतु विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। रानी धनराज कुंवर हॉस्पीटल में स्त्री रोग विशेषज्ञ सहित पर्याप्त संख्या में चिकित्सक पदस्थ हैं। हॉस्पिटल के तैयार हो रहे ऑपरेशन थियेटर के काम को शीघ्र प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। जिससे हॉस्पीटल में प्रसव (आपरेशन), नसबंदी ऑपरेशन इत्यादि का लाभ क्षेत्र की जनता को मिल सके। 
       सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिया कि सभी चिकित्सा अधिकारी  सी.जी.एम.एस.सी से प्राप्त दवाईयों को ही प्रिसक्रिप्सन में लिखें तथा दवाईयों के उपलब्ध न होने पर विशेष आवश्यकता होने पर ही जेनेरिक दवाईयों को ही बाजार से लेने के लिए हीं लिखें, ब्रान्डेड दवाईयॉं न लिखें। उन्होंने निर्देशित किया कि चिकित्सालय में शिकायत, सुझाव पेटी विभिन्न स्थानों पर रखें एवं उसको समय समय पर नियमित अवलोकन किया जावे। शिकायतों का त्वरित निराकरण करें एवं अच्छे सुझावों पर अमल करें, जिससे क्षेत्र की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!