ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

राज्योत्सव को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी, विभागीय प्रदर्शनियों सहित बिहान के व्यंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

*जिला मुख्यालय में संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव होंगे मुख्य अतिथि*

*राज्योत्सव में शाम छह बजे से सांस्कृतिक दल एवं कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति*

Netagiri news छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले राज्य उत्सव की तैयारी कोरबा जिला प्रशासन द्वारा लगभग पूरी कर ली गई है 1 नवंबर को होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव की तैयारी को लेकर कोरबा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देश पर कलेक्टर विजेंद्र पाटले नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडे एवं जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने

कार्यक्रम स्थल पहुंचे जहां उन्होंने जिला प्रशासन के विभागीय अधिकारियों द्वारा लगाए जा रहे विभागीय प्रदर्शनी के स्टालों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने बताया कि राज्योत्सव में जिले के लगभग 20 चयनित दलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी जिले की बिहान योजना अंतर्गत स्व सहायता महिला समूहों द्वारा निर्मित प्रोडक्ट एवं खाद्य सामग्रियों के स्टाल लगाए जाएंगे एवं जिला प्रशासन के विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से जुड़ी योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी एवं स्टाल लगाए जाएंगे

         राज्योत्सव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री मोहितराम केरकेट्टा, रामपुर क्षेत्र के विधायक श्री ननकीराम कंवर, नगर निगम कोरबा के महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर एवं जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती हरेश कंवर शामिल होंगे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!