कोरबा। बालको के राखड़ डैम में लगे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह को बालको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बाल्को थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर को बीती रात सूचना मिली थी कि 3 लोग राखड् डेम में लगे वाहनों से डीजल चोरी कर लाते हैं और फिर उसे कम दामों में बेचा जाता है। चोरी की इस घटना की जानकारी मिलते की निरीक्षक मनीष नागर ने टीम गठित कर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में बालको पुलिस के जवानों ने चंद घंटों में ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपों ने बताया कि वह अक्सर डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए रिमांड पर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा है कि बालको क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। डीजल चोरों पर भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने 170 गुम हुए मोबाइल लौटाए , मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के खिल उठे चेहरे* वापस किया गए मोबाइलों की कीमत 25 लाख रुपए से अधिक
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने 170 गुम हुए मोबाइल लौटाए , मोबाइल वापस पाकर मोबाइल धारकों के खिल उठे चेहरे* वापस किया गए मोबाइलों की कीमत 25 लाख रुपए से अधिक
Related Articles
सोनार समाज के सामाजिक कार्यों की सीएम ने की सराहना
March 16, 2025
CG Accident News : तेज रफ्तार बस बनी हादसे का शिकार, 3 यात्रियों की मौत, 10 लोग घायल
October 26, 2026


