ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

डीजल चोरों पर बाल्को पुलिस का शिकंजा,3 गिरफ्तार , राखड़ डेम में लगे वाहनों से करते थे चोरी

कोरबा। बालको के राखड़ डैम में लगे वाहनों से डीजल चोरी करने वाले एक गिरोह को बालको पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल बाल्को थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर को बीती रात सूचना मिली थी कि 3 लोग राखड् डेम में लगे वाहनों से डीजल चोरी कर लाते हैं और फिर उसे कम दामों में बेचा जाता है। चोरी की इस घटना की जानकारी मिलते की निरीक्षक मनीष नागर ने टीम गठित कर तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। निर्देश के परिपालन में बालको पुलिस के जवानों ने चंद घंटों में ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपों ने बताया कि वह अक्सर डीजल चोरी की घटना को अंजाम देते आ रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए रिमांड पर जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी ने कहा है कि बालको क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। डीजल चोरों पर भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!