ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Shichhaकोरबाछत्तीसगढ़प्रशासनिक

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सराईडीह में विदाई समारोह का आयोजन


Netagiri news —–बरपाली : हसदेव एजुकेशन महाविद्यालय तिलकेजा आमापाली में अध्ययनरत B.Ed प्रथम वर्ष के छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं का शैक्षणिक प्रशिक्षण शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सराईडीह में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण संपन्न होने के उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से B.Ed प्रथम वर्ष के छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं को विदाई समारोहपूर्वक दिया गया। संस्था के प्रधानपाठक श्री शंकर दयाल साव के अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सभी अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। ततपश्चात विशिष्ट अतिथि सुश्री नेहा सिंह सहायक प्राध्यापक ने अपने उद्बोधन में कहा कि बीएड प्रथम वर्ष के छात्राध्यापक-छात्राध्यापिका का 15 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण होने के अवसर संस्था का आभार प्रकट करती हूँ और प्रसन्नता जाहिर किया। मुख्यातिथि श्री उत्तम गढेवाल सहायक प्राध्यापक ने अपने उदबोधन में कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है उन्हें दर्पण की तरह साफ रहना चाहिए एवं छात्राध्यापक-छात्राध्यापिका को उन्होंने सीख दिया कि मन, कर्म, वचन से अपने लक्ष्य पर प्रति मेहनत करें फिर सफलता जरूरी मिलेगी। शाला संस्था से श्री रामनारायण लाल पात्रे C.A.C. ने अपने उदबोधन में कहा कि एक शिक्षक को उच्च विचार और सदजीवन जीने की बात कही, फिर उन्होंने कहा कि एक शिक्षक सिर्फ विद्यालय तक सीमित नहीं रहता वह समाज का एक महत्वपूर्ण अंग है उसका समाज में महत्वपूर्ण योगदान होता है और उन्होंने बीएड प्रशिक्षाणार्थी को अच्छे भविष्य शुभकामनाएं दी। शिक्षक श्री रामनारायण रवींद्र ने अपने उदबोधन में कहा कि छात्राध्यापक-छात्राध्यापिका द्वारा बच्चों के मनोभाव, रुचि को ध्यान रखते हुए उनमें उच्च विचारों के लिये प्रोत्साहित करने पर प्रसन्नता जाहिर किया साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द भविष्य में सफल होने की शुभकामनाएं दिया। फिर इस अवसर पर अध्यक्षीय भाषण में प्रधानपाठक श्री साव ने अपने अनुभव ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से चर्चा की तो ज्ञात हुआ कि किसी भी तरह की परेशानी बीएड के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा अध्यापन कार्य कराए जाने के दौरान नहीं हुई। प्रधानपाठक ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि किसी भी एक छात्र के संबंध में अनुशासनहीनता की कोई शिकायत भी नहीं मिली। प्रधान ने बीएड के प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। ततपश्चात बीएड प्रशिक्षणार्थी द्वारा संस्था प्रधानपाठक को स्मृति चिन्ह दिया गया। आभार प्रदर्शन छात्राध्यापक चंद्रभान के द्वारा जिसमें उन्होंने शाला संस्था, महाविद्यालयिन संस्था के शिक्षक, छात्राध्यापक-छात्राध्यापिका एवं बच्चों को कार्यक्रम को सफल बनाने के तहेदिल आभार प्रकट किया।कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सराईडीह प्रधानपाठक श्री शंकरदयाल साव, शासकीय प्राथमिक शाला सराईडीह प्रधानपाठक श्री नोहर सिंह कंवर, संस्था से श्री रामनारायण रविन्द्र शिक्षक, श्री रामायण लाल पात्रे C.A.C, श्री आनंद सोनवानी शिक्षक, श्री रोशन सिंह चौधरी शिक्षक, श्री अजीत सिंह कंवर सहायक शिक्षक एवं समस्त स्कूली छात्र-छात्राएं एवं हसदेव एजुकेशन महाविद्यालय तिलकेजा आमपाली के प्राध्यापक श्री उत्तम गढेवाल, सुश्री नेहा सिंह एवं B.Ed प्रशिक्षार्थी प्रियंका कंवर, आरती कंवर, , माधुरी पैकरा, अजय कुमार, संतोष कंवर, सुरेंद्र कंवर, दुर्गेश कुमार, चंद्रभान दास, पूनमचंद बिंझवार आदि उपस्थित थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!