ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

शराब के नशे में मर्यादा खो बैठे आईएएस अधिकारी…दफ्तर के जमकर किया हंगामा…और…. चेयरमैन ने चीफ सेक्रेटरी को की शिकायत

रायपुर 12 जनवरी 2023। रायपुर में बुधवार को दफ्तर पहुंचे एक IAS ने शराब के नशे में अपनी मर्यादा भूल जमकर हंगामा किया। हंगामा इतना बढ़ा कि IAS के घर पर इसकी सूचना परिजनों को देनी पड़ी, जिसके बाद उन्हें घर भेजा गया। मामला छत्तीसगढ़ लोक आयोग का है, जहां सचिव आईएएस सुधाकर खलखो ने बुधवार की सुबह 9.30 बजे नशे में धुत होकर आयोग परिसर में जमकर हंगामा किया।

इस दौरान दफ्तर में केवल कुछ कर्मचारी ही पहुंचे थे। जानकारों ने बताया कि श्री खलखो नशे की हालत में शर्ट का बटन, खोलकर दफ्तर के बाहर कुर्सी लगाकर बैठ गए और गाली-गलौज जारी रही। सचिव श्री खलखो का यह ड्रामा करीब एक घंटे चला।

जिसकी सूचना उनके घर में दी गई। तब उनके पिताजी उन्हें लेने पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि इस घटना से क्षुब्ध आयोग के अध्यक्ष टीपी शर्मा ने इसकी शिकायत मुख्य सचिव से की और उन्हें तुरंत हटाने का आग्रह किया। दरअसल जून के महीने में आईएएस खलखो को लोक आयोग का सचिव बनाया गया था। इसके पहले वे ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड, माटी कला बोर्ड, हथकरघा विकास एवं विपणन संघ जैसे विभागों का जिम्मा संभाल रहे थे।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!