
मुंगेली…….—–आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिले में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुंगेली विधायक पुन्नू लाल मोहले, पंडरिया विधायक भावना बोहरा तथा प्रदेश मंत्री सुश्री ऋतु चौरसिया वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।
वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान की उपलब्धियों और लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल नारा नहीं बल्कि देश की आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के मुख्य बिंदुओं को भी कार्यशाला में रखा गया—
1. रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता: भारत अब स्वदेशी हथियारों और सैन्य तकनीक में सक्षम हो रहा है, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा विदेशी निर्भरता पर आधारित नहीं रहेगी।
2. जेट इंजन निर्माण: युवाओं और नवप्रवर्तकों को प्रेरित कर स्वदेशी जेट इंजन विकसित करने की दिशा में काम हो रहा है।
3. सेमीकंडक्टर और हाई-टेक नेतृत्व: 2025 तक भारत अपने खुद के सेमीकंडक्टर चिप्स बनाएगा, जिससे साइबर सुरक्षा, एआई और रक्षा प्रणालियों में मजबूती आएगी।
4. अंतरिक्ष क्षेत्र में प्रगति: गगनयान और भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन जैसी परियोजनाएँ भारत को अंतरिक्ष में आत्मनिर्भर बनाएंगी।
5. स्वच्छ व नवीकरणीय ऊर्जा: भारत ने 2030 तक 50% स्वच्छ ऊर्जा हासिल करने का लक्ष्य रखा है, जिसमें सौर, परमाणु, जलविद्युत और हाइड्रोजन ऊर्जा पर बल दिया जा रहा है।
बीजेपी नेताओं ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल तकनीकी व औद्योगिक मजबूती ही नहीं बल्कि युवाओं, किसानों और उद्यमियों को नई दिशा देने का भी प्रयास है।
कार्यशाला ने यह स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत ही आने वाले समय में भारत की वैश्विक पहचान बनेगा
कार्यक्रम के उपरांत ऋतु चौरसिया और विधायक पुन्नू लाल मोहले ने शाम मे मुगेली बाजार भ्रमण कर जीएस टी के लाभ के बारे मे व्यपारियो एवं उपभोक्ताओ से चर्चा की


