ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Shichhaकोरियाछत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीतिरायपुर

कोरबा डीईओ और बीईओ की लापरवाही से शिक्षक विहीन हुआ स्कूल, विधायक ने की डीईओ को हटाने की मांग, प्रभारी मंत्री ने डीईओ को लगाई फटकार ,हो सकती है बड़ी कार्यवाही

Netagiri.in छत्तीसगढ़/कोरबा :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कोरबा जिले में दूसरा भेंट मुलाकात कार्यक्रम नोन्बिर्रा ग्राम पंचायत व रंजना ग्राम पंचायत मे था जिसमें कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम भी आए हुए थे इसी बीच समीक्षा बैठक के दौरान पाली तानाखार विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने चर्चा में प्रभारी मंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री से बताया कि दिनांक 16 जनवरी को वे अपने विधानसभा क्षेत्र के आम जनों के बीच पहुंचे थे जहां पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम मेरई (मुकुवा) माध्यमिक शाला में एक भी शिक्षक नहीं पाए गए ग्रामीणों ने शिकायत की कि स्कूल में पदस्थ तीनों शिक्षकों को ट्रांसफर कर रिलीव कर दिया गया है और स्कूल को ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा शिक्षा विहीन कर दिया गया है स्कूल को शिक्षक विहीन देख विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने नाराजगी जाहिर करते हुए डीईओ कोरबा को हटाने की मांग प्रभारी एवं शिक्षा मंत्री से की जिस पर प्रभारी मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही न बरतने एवं मेरई प्राथमिक शाला में तत्काल शिक्षक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं एवं क्षेत्रीय विधायकों की बातों को हल्के में ना लेने की समझाइश प्रभारी मंत्री द्वारा दी गई है इस मामले में जब कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी एवं पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से चर्चा की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य शासन का आदेश था कि ट्रांसफर हो चुके शिक्षकों को रिलीव कर दिया जाए हालांकि राज्य सरकार के आदेश का पालन करने वाले शिक्षा अधिकारियों द्वारा आदेश के दूसरे पहलू कि स्कूलों को शिक्षक एकल शिक्षक के भरोसे ना रखा जाए इस ओर ध्यान नहीं दिया गया बल्कि तीनों शिक्षकों को रिलीव कर दिया गया इस पर अधिकारियों द्वारा ध्यान नहीं दिया गया और लापरवाही बरती गई

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!