ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

CG ब्रेकिंग न्यूज : नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर लगा दुष्कर्म करने का आरोप, महिला थाना में दर्ज हुआ मामला…

Netagiri.inरायपुर 19 जनवरी 2023। अभी अभी छत्तीसगढ़ के रायपुर से एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है ।नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पर रेप का गंभीर आरोप लगा है। रायपुर के महिला थाने में ये मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक जांजगीर की रहने वाली युवती ने नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर महिला आयोग में शिकायत की थी।

अनुसूचित जनजाति आयोग के निर्देश पर रायपुर के महिला थाना में बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। रायपुर महिला थाने में जीरो पर FIR दर्ज करने के बाद मामला जांजगीर भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक अनुसूचित जनजाति आयोग में एक युवती ने नेता प्रतिपक्ष के बेटे के खिलाफ दैहिक शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद आयोग के निर्देश पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया।

छत्तिसगढ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज करायी गयी थी। उसी के आधार पर मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक युवती जांजगीर की रहने वाली है। आरोपी पलाश चंदेल पर आरोप है कि उसने तीन साल तक शादी का झांसा देकर युवती का दैहिक शोषण किया।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!