Netagiri.in 23/1/23—कोरबा जिले के ग्रामीण आदिवासी अंचल के बालक आदिवासी छात्रावास रंगीन मिजाज अधीक्षक के खिलाफ वहां रह रहे बच्चों ने आपत्ति जताई है अधीक्षक की शर्मनाक हरकतों से परेशान बच्चों ने रात में अधीक्षक के साथ एक महिला को देखा तो कमरे के बाहर से ताला बंद कर दिया और रात बीतने के बाद सुबह 112 को फोन करके उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया घटना शनिवार रात की है जब रात 9:30 बजे के लगभग एक महिला अधीक्षक के रूम में प्रवेश की और कई घंटों तक बाहर नहीं निकली अंदर से दरवाजा बंद पाकर बच्चों ने भी फिर बाहर से ताला बंद कर लिया और सुबह होने पर इसकी सूचना 112 को देते हुए दोनों को पुलिस के हवाले किया मामले में महिला के ससुर ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बहू एवं अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है लेकिन अभी तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं हुई और मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है अब जबकि अश्लीलता फैलाने वाले इस मामले में खुद बच्चों ने रंगीन मिजाज अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोला है तो कार्यवाही नहीं होने से बच्चों पर पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों की उदासीनता का कैसा मैसेज जाएगा यह तो प्रशासन ही जाने मामले में सहायक आयुक्त कोरबा माया वारियर बात की गई तो उन्होंने अपने आपको घटना से अनजान होना बताया और दोबारा फोन रिसीव नहीं किया
श्री विद्या पीठम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मूर्ति स्थापना सहित महा भंडारा सहित 9 दिन चलेंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन पहले दिन कलश यात्रा में देखने को मिली भक्तों की भारी भीड़
श्री विद्या पीठम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मूर्ति स्थापना सहित महा भंडारा सहित 9 दिन चलेंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन पहले दिन कलश यात्रा में देखने को मिली भक्तों की भारी भीड़
कोरबा कलेक्टर संजीव झा के निर्देश पर शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता फैलाने वाले छात्रावास अधीक्षक पर निलंबन की गिरी गाज…. अब पुलिस की कार्यवाही का इंतजार….


