ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
कोरबाछत्तीसगढ़व्यापार

श्री विद्या पीठम में प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मूर्ति स्थापना सहित महा भंडारा सहित 9 दिन चलेंगे विभिन्न धार्मिक आयोजन पहले दिन कलश यात्रा में देखने को मिली भक्तों की भारी भीड़

Cg korba——छत्तीसगढ़ के पावन धरा ऊर्जा धानी कोरबा के स्थल सीतामढ़ी गोकुल गंज में स्थित श्री विद्या पीठम अपने आप में पिछले कई वर्षों से आस्था का केंद्र बना हुआ है जहां आस्था और भक्ति की अद्वितीय गाथा पुराने को मिलती है श्री यंत्र के स्वरूप में निर्मित माता रानी का मंदिर समस्त

जनमानस के धार्मिक आस्था की पूर्णता लिए एवं मानसिक आध्यात्मिक मनोकामनाओं की पूर्ति हेतु इस मंदिर में दसमहाविद्या जिसमें अष्टलक्ष्मी शिव परिवार राम दरबार कृष्ण दरबार दक्षिण मुखी हनुमान सहित शनि देव महाराज विराजित किए जा रहे हैं ब्रह्मविद्या परिवार के संस्थापक श्री देवी दयाल त्यागी जी के 40 वर्षों की तपस्या के फलस्वरूप इस पवित्र धाम का निर्माण संभव हो पाया है श्री त्यागी जी

अपने जीवन में जन कल्याण के लिए आयुर्वेदिक उपचार के साथ-साथ धार्मिक एकता और अखंडता के लिए अन्य त्याग कर संपूर्ण भारत भूमि का पैदल परिभ्रमण कर चुके हैं श्री त्यागी जी अपने बाल्यकाल से ही धार्मिक एकता और हिंदू संस्कृति के प्रति द्रण संकल्पित रहे बाल्यकाल से ही उन्होंने सांसारिक आहार को त्याग ऋषि आहार को अपनाया इनके त्याग और तपस्या के कारण ही जनमानस ने इन्हें त्यागी महाराज के नाम से सम्मानित किया मानवता को ही अपना मूल मंत्र मानते हुए श्री त्यागी महाराज ने सभी समुदायों को साथ मिलाकर ब्रह्मविद्या परिवार की स्थापना की है इस परिवार में सभी धर्म और समुदाय के जन समाहित हैं इसी परिवार के तत्वाधान में श्री विद्या पीठम प्राण प्रतिष्ठा एवं समारोह 22 जनवरी 2023 से 30 जनवरी 2023 तक आयोजित है त्यागी जी द्वारा उल्लेखित कार्यक्रम मैं जिले सहित छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के ब्राह्मण एवं भक्त भी उपस्थित हो रहे हैं श्री विद्या पीठम प्रतिष्ठा समारोह विक्रम अंतर्गत कुल 9 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ वेदी कलश स्थापना, विनायक गणपति दक्षिण मुखी हनुमान सिद्ध भैरव बाबा प्राण प्रतिष्ठा, दसमहाविद्या प्राण प्रतिष्ठा पूजा, राम दरबार, कृष्ण दरबार, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा पूजा, पंचशत दिव्य ज्योति कलश सहित गुरु आचार्य शोभा यात्रा, वेदी पूजन पुष्पाधिवास, अस्तालक्ष्मी प्राण प्रतिष्ठा पूजा, छाया मुख श्री शनिदेव प्राण प्रतिष्ठा पूजा, हवन पूर्णाहुति सहस्त्रधारा कन्या भोज ब्राह्मण भोज गुरु दीक्षा महा भंडारा आशीर्वाद समारोह जैसे विभिन्न कार्यक्रम 9 दिनों तक अनवरत चलते रहेंगे जिसकी जानकारी देते हुए आगे महाराज ने सभी जनमानस को सम्मिलित होने का आग्रह किया है
आस्था पूर्ण इस कार्यक्रम की शुरुआत में आज विशाल कलश यात्रा एवं कलश पूजा का आयोजन किया गया में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ देखने को मिली सभी ने बढ़-चढ़कर कलश यात्रा में भाग लिया और मंदिर प्रांगण में पहुंचकर आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण किया

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!