ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
Balkoउपलब्धिकोरबाछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीदेशव्यापार

बालको ने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के साथ मनाया 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

Netagiri.in—-बालकोनगर, 6 फरवरी, 2023। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पूरे महीने अपने कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर ‘34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह’ मनाया। इस वर्ष की थीम “सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा” के अंतर्गत रैली निकाली गई जिसमें लगभग 800 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रैली में स्किट ड्रामा का प्रदर्शन कर सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर जोर दिया गया और कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी गई।
पूरे संयंत्र में औचक वाहन निरीक्षण, अंधे मोड़ की पहचान, सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी तथा ड्राइवरों के लिए नेत्र जांच शिविर एवं बालकोनगर के आसपास स्कूलों में सड़क सुरक्षा वार्ता आयोजित की गई जिसमें कर्मचारियों एवं बालकोनगरवासियों ने हिस्सा लिया।
बालको के कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने कहा ने कहा कि कहा कि ‘शून्य क्षति’ के दर्शन के अनुरूप कार्यस्थल को पूर्णतः सुरक्षित बनाने की दिशा में बालको निरंतर कार्यरत है। इसके लिए प्रत्येक कर्मचारी के सशक्तिकरण पर ध्यान दिया गया है ताकि वह कार्यस्थल पर किसी भी असुरक्षित गतिविधि को रोकने में अपना योगदान सुनिश्चित कर सके। हमारा लक्ष्य सभी कर्मचारियों, व्यापार भागीदारों और आगंतुकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना है। बालको परिवार का प्रत्येक सदस्य यातायात नियमों और औद्योगिक स्वास्थ्य, सुरक्षा और पर्यावरण के मूलभूत नियमों का पालन कर संयत्र में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुझे विश्वास है कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम सभी के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्यस्थल होगा।
कार्यस्थल पर सुरक्षा मानदंडों के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए बालको ने ड्यूपॉन्ट सस्टेनिबिलिटी सॉल्यूशंस के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने सुरक्षा प्रदर्शन को मजबूत करने के लिए कई पहल शुरू की हैं और सर्वोत्तम प्रथाओं को संस्थागत रूप दिया है। जिसमें सुरक्षा के विभिन्न मॉड्यूल पर कर्मचारियों को संवेदनशील बनाने के लिए हर महीने के पहली तारीख को ‘सुरक्षा संकल्प’ का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। सुरक्षा संवाद पर एक सप्ताहिक कार्यक्रम जहां बालको के वरिष्ठ प्रबंधन द्वारा 7000 से अधिक कर्मचारियों और व्यापार भागीदारों को ‘असुरक्षित कार्य को ना कहने का अधिकार’ के लिए सशक्त बनाने गया।

औद्योगिक सुरक्षा के सराहनीय प्रबंधन के लिए बालको ने वर्ष 2017, 2018 और 2019 के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार (खदान) प्राप्त किए और अपने ‘सुरक्षा संकल्प कुटुंब’ के लिए 5वीं सीआईआई राष्ट्रीय सुरक्षा अभ्यास प्रतियोगिता में प्लेटिनम विजेता घोषित किया गया है। सुरक्षा डिजिटलीकरण पर परियोजना जिसका उद्देश्य कौशल विकास, असुरक्षित कृत्यों और स्थितियों का स्वत: पता लगाना, डिजिटल सुरक्षा संस्कृति और सुरक्षा इंटरैक्शन को चलाना, कार्य बल सुरक्षा, उत्पादकता में सुधार और लाल क्षेत्रों की ट्रैकिंग करना है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!