ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
उपलब्धिकोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

जिला प्रशासन कोरबा की टीम द्वारा डीज़ल के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही

राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने जब्त की 980 लीटर अवैध डीजल

Netagiri.in—कोरबा 4 मार्च 2023/एसडीएम पाली के नेतृत्व में जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने डीजल के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही की है। बीती रात 2.45 बजे पिकअप वाहन से 980 लीटर डीजल जब्त की गई है। वाहन में 35 लीटर क्षमता के 28 जरीकेन डीजल परिवहन किया जा रहा था। एसडीएम पाली और नायब तहसीलदार की टीम द्वारा डीजल के अवैध परिवहन पर कार्यवाही करते हुए जब्त

डीजल को थाना दीपका के सुपुर्द किया गया। एसडीएम पाली श्री शिव बैनर्जी ने बताया की चार मार्च को रात 2.45 बजे को थाना दीपका अंतर्गत चैनपुर से वाहन क्रमांक CG12 बी जे 2641 मय डीज़ल 980 लीटर (28 जरीकेन 35 लीटर के) को जब्त किया गया। वाहन का ड्राइवर तुषार सोनी पिता दयाराम सोनी उम्र 23 वर्ष कृष्णा नगर दीपका निवासी है। वाहन का मालिक गोलू सोनी कोरबा निवासी है। डीजल मय वाहन को जब्त कर थाना दीपका के सुपुर्द किया गया है।

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!