ADANI - HALF PAGE_page-0001
ADANI - HALF PAGE_page-0001
क्राइमछत्तीसगढ़देश

उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ मेंपुलिस से बचने बदल लिया है हुलिया

Netagiri.in—-माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद शाइस्ता परवीन उसका आर्थिक साम्राज्य संभालने की कोशिश में जुट गई है. यूपी एसटीएफ को मिली जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता अतीक के नाम दर्ज कंपनियां और संपत्तियां अपने कब्जे में ले रही है. शाइस्ता फरारी के बावजूद चार्टर्ड अकाउंटेंट के संपर्क में है. उधर, उमेश पाल मर्डर केस में आरोपी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की आखिरी लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली है. उसने पुलिस को चकमा देने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है.

अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन भी उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी है. पुलिस शाइस्ता की तलाश में जुटी है. उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया. जानकारी के मुताबिक, शाइस्ता परवीन फरार रहने के दौरान चार्टर्ड अकाउंटेंट की मदद से संपत्तियां अपने नाम करवा रही है.

बमबाज गुड्डू मुस्लिम की तलाश लगातार जारी है. पुलिस लगातार उसका पीछा कर रही है. पुलिस को उसकी आखिरी बार लोकेशन ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मिली. गुड्डू मुस्लिम की लोकेशन ओडिशा के बारगढ़ में मिली है. पुलिस ने यहां से राजा नाम के युवक को हिरासत में लिया है. उसने पूछताछ में बताया कि गुड्डू ने पुलिस से बचने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली है. गुड्डू झांसी, नाशिक , पुणे और ओडिशा में भी रुका था. इसके बाद वह छत्तीसगढ़ भाग गया.

बता दें कि 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने उमेश की पत्नी की शिकायत पर अतीक, अशरफ, शाइस्ता, असद समेत 9 लोगों पर मामला दर्ज किया था. इस हत्याकांड में 7 शूटर शामिल थे. इनमें से अरबाज, विजय चौधरी, गुलाम और असद एनकाउंटर में ढेर हो गए. जबकि अतीक और अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अभी बमबाज गुड्डू, शूटर साबिर और अरमान फरार हैं.

Netagiri

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!